PM किसान सम्मान निधि योजना 2023: इस योजना के तहत किसानों को सहाय के रूप मे रु. 6000 की राशि प्रदान की जाएगी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम किसान सम्मान निधि योजना रजिस्ट्रेशन) 2023 – केंद्र सरकार ने PM KISAN Yojana 2023 को बढ़ावा देने के लिए, राज्य एजेंसियों को शामिल किए बिना एकल-पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई प्रणाली के अनुसार, एक किसान खुद को पीएम-किसान पोर्टल पर पंजीकृत (Pm Kisan Online) कर सकता है और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर सकता है (आधार, बैंक विवरण और भूमि दस्तावेज)।एक बार PM Kisan Yojana New Farmer Registration Process 2023 (PM Kisan Online) पूरा हो जाने के बाद, दस्तावेजों की केंद्रीय स्तर पर जांच की जाएगी और अंतिम अनुमोदन के लिए राज्य विभागों को भेज दिया जाएगा।

PM किसान सम्मान निधि योजना 2023

इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली कुल धनराशि 6000 रूपये डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर मोड के माध्यम से 2000 रूपये की तीन किश्तों में लाभार्थियों के Bank Account में स्थानांतरित की जा रही है | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 के अंतर्गत 12 करोड़ छोटे तथा सीमांत किसानो को शामिल किया जायेगा | इस योजना के तहत लगने वाली कुल लागत 75 ,000 करोड़ रूपये है | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ज़रिये 2.25 करोड़ लाभार्थी किसानो को 31 मार्च 2019 को Direct Bank Transfer के माध्यम से पहली किश्त मिल भी चुकी है |

PM किसान सम्मान निधि योजना 2023 – विवरण

योजना का नाम PM किसान सम्मान निधि योजना 2023
योजना को लागू करने वालेकिसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार
उद्देश्य किसानो की आर्थिक सहायता
लाभार्थी सभी आर्थिक रूप से गरीब किसान
आवेदन मोड ऑनलाइन
यह भी पढे : Central Bank of India भर्ती 2023: सीनियर मैनेजर के 250 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

PM किसान सम्मान निधि योजनाब का उद्देश्य

भारत एक कृषि प्रधान देश है भारत देश में 75 %लोग खेती करते है देश के सभी किसान आर्थिक रूप से खेती पर निर्भर रहते है इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने खेती करने वाले किसानो को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना 2023 को आरंभ किया है | इस योजना के ज़रिये खेती करने वाले किसानो को बेहतर आजीविका प्रदान करना तथा किसानो को आत्म निर्भर बनाना तथा सशक्त बनाना।

PM किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता

  • किसान सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन में रजिस्ट्रेशन करने वाला आवेदक भारत देश का निवासी होना चाहिए।
  • केवल किसान ही इस योजना के पात्र माने जाएंगे।
  • सभी सुपरनैच्यूड / रिटायर्ड पेंशनर्स जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये या उससे अधिक है (मल्टी टास्किंग स्टाफ / चतुर्थ श्रेणी / समूह कर्मचारी को छोड़कर) योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • जो लोग आयकर भरते हैं उन्हें भी इस योजना से अलग रखा गया है।
  • एक भूमिधारक किसान के परिवार को “पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों के परिवार के रूप में परिभाषित किया गया है जो संबंधित राज्य / संघ राज्य क्षेत्र के भूमि रिकॉर्ड के अनुसार खेती योग्य भूमि के मालिक हैं। योजना के तहत लाभार्थी रूप में शामिल किया गया है।
  • आवेदक के पास एक बैंक खाता होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करना चाहते है। उन्हें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता भी होती है। उन सभी दस्तावेजों की सूची आर्टिकल में नीचे दी जा रही है। सभी उम्मीदवार लेख में दी गयी सूची के माध्यम से दस्तावेज सम्बन्धित सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • कृषक होने का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • खाता खतौनी की नकल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट का विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार भारत देश का निवासी होना अनिवार्य है।
  • किसान आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
यह भी पढे : TPSC भर्ती 2023: जूनियर इंजीनियर के 200 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

आवेदन कैसे करे

देश के जो इच्छुक लाभार्थी किसान इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करना चाहते है वह नीचे दिए तरीके को फॉलो करे और योजना का लाभ उठाये।

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा। इस Option पर क्लिक करे इस ऑप्शन में आपको तीन और ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • इनमे से आपको New Farmer Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होग। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने New Farmers Registration Form खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना Aadhar Card Number, Captcha Code भरना होगा तथा आगे पूछी गयी सभी जानकारी को आपको पूर्ण करना होगा।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म का Print Out निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित कर ले।
  • इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

HomePage Click Here

1 thought on “PM किसान सम्मान निधि योजना 2023: इस योजना के तहत किसानों को सहाय के रूप मे रु. 6000 की राशि प्रदान की जाएगी”

Leave a Comment