Kisan Karj Mafi List 2023: हमारे देश की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किसानों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जाता है उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा 9 जुलाई 2017 को सभी लघु एवं सीमांत किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए एक महत्वकांक्षी योजना को संचालित किया गया है जिसका नाम है किसान कर्ज माफी योजना। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों के किसानों को कर्ज से उबारने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है |
किसान कर्ज माफी
इस योजना के शुरुआती वर्ष में उत्तर प्रदेश राज्य के लाखों छोटे एवं सीमांत किसानों का संपूर्ण बैंक का ऋण माफ किया गया है इसी के साथ साथ ही समय–समय पर इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष सीमांत किसानों के बैंक कर्ज माफ करने हेतु किसान कर्ज माफी लिस्ट को जारी किया जाता है उसी प्रकार से इस वर्ष उत्तर प्रदेश राज्य के 19 जिलों के किसानों का कर्ज माफ करने हेतु किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 को जारी किया गया जिसमें आपको अपना नाम चेक करना आवश्यक है।
किसान कर्ज माफी – विवरण
लेख विवरण | किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 |
विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
योजना का नाम | ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | प्रदेश के सभी सीमांत किसान भाई |
उद्देश्य | किसानों के कृषि ऋण माफ़ करना |
क्षमा राशि | लगभग एक लाख रुपए |
लोन प्रकार | कृषि बैंक ऋण |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upkisankarjrahat.upsdc.gov.in |
किसान कर्ज माफी लिस्ट की जानकारी
हमारे देश की 70% आबादी कृषि कार्य पर निर्भर है और इसमें से लगभग 50% कृषक लघु एवं सीमांत है जिनको कृषि कार्य करने हेतु उपकरण खाद्य बीज दवाइयां आदि सामग्री खरीदने हेतु बैंकों से ऋण लेना पड़ता है लेकिन कई बार प्राकृतिक आपदाओं या फिर किसी अन्य कारण से कृषि के नष्ट हो जाने से यह सभी किसान बैंकों का ऋण चुकाने में असमर्थ होते हैं और इन किसानों के सामने आत्महत्या जैसी स्थिति बन जाती है।
इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यूपी राज्य सरकार द्वारा यूपी ऋण मोचन योजना का संचालन किया गया था इसके तहत समय-समय पर प्रत्येक वर्ष यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट को जारी किया जाता है जिसके तहत यूपी राज्य के सभी ऋणी किसानों को कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है। उसी प्रकार से इस वर्ष जिन सभी किसानों ने कर्ज माफ हेतु आवेदन किया है उन सभी के लिए बड़ी ही खुशी की खारे क्योंकि यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 को जारी किया गया है जिसके जरिए किसानों को बैंकों से करीब ₹100000 का कर्ज माफ हो सकता है।
किसान कर्ज माफी लिस्ट का उदेश्य
किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 का मुख्य उद्देश्य वंचित रह गए ऋणी किसानों के कर्ज को माफ करना है क्योंकि इस योजना की शुरूआत ही वर्ष में लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया था लेकिन इसके बावजूद भी कई किसान ऐसे थे जो इस योजना से वंचित रह गए थे इसलिए इस वर्ष किसान कर्ज माफी लिस्ट की सहायता से उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 19 जिलों के किसानों को सम्मिलित किया जा रहा है जिसके तहत लगभग 2.65 किसानों के बैंक का ₹100000 का ऋण माफ किया जाएगा। अगर आप भी अपने बैंक का ऋण माफ करवाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द किसान कर्ज माफी लिस्ट में नाम चेक कर ऋण माफी प्रमाण पत्र प्राप्त करें।
किसान कर्ज माफी लिस्ट हेतु पात्रता
- यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट की सहायता से केवल उत्तर प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी किसानों का ही कर्ज माफ किया जाएगा।
- आपने जिस भूमि पर कर्ज लिया है वह भूमि उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत होनी चाहिए।
- जारी हुई किसान कर्ज माफी लिस्ट के अंतर्गत 25 मार्च 2016 से पूर्व लिए गए ऋणी किसानों के नाम दर्ज किए गए हैं।
- किसान कर्ज माफी लिस्ट का लाभ यूपी राज्य के 19 जिलों के छोटे एवं सीमांत किसानों को ही प्रदान किया जाएगा।
- जारी हुई यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट की सहायता से आपका केवल ₹100000 का ही बैंक ऋण माफ किया जाएगा।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
यूपी राज्य सरकार द्वारा जारी की गई किसान कर्ज माफी लिस्ट के अंतर्गत नाम चेक करने वाले प्रत्येक किसानों के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना आवश्यक है:-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड,
- समग्र आईडी
- बैंक पासबुक
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- भूमि से जुड़े दस्तावेज आदि।
किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 कैसे चेक करें?
- किसान कर्ज माफी लिस्ट चेक करने हेतु सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट https://upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर विजिट करना है।
- अब आपके सामने मुख्य पृष्ठ प्रदर्शित होगा जिस पर प्रदान किए गए ऋण मोचन स्थिति विकल्प का चयन करें।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात ही आप सभी की स्क्रीन पर एक और नया पेज ओपन हो जाएगा।
- सभी उम्मीदवार इस पेज पर राज्य, जिला, उप-जिला और ग्राम का चयन करें।
- इसके पश्चात इसमें पूछी गई सभी प्रसांगिक जानकारियों को दर्ज करते हुए नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प का चयन करें।
- इस प्रकार से आप सभी की स्क्रीन पर कर्ज माफी लिस्ट 2023 का संपूर्ण द्वारा प्रदर्शित हो जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |
HomePage | यहाँ क्लिक करे |