सर्दियों के लिए खास लडू : सर्दियां शुरू हो गई हैं और इस मौसम में बाहर से खुद को गर्म जितना आवश्यक है उतना ही अंदर से भी। सूप और करी जैसे पदार्थों को आमतौर पर सर्दियों के भोजन के रूप में माना जाता है, मगर इसके कुछ अलावा भी कुछ डिशेज हैं, जिसे खासतौर पर सर्दियों के लिए बनाया गया है, वो भी मिठाइयों के रूप में, जो कि हर भारतीय का पसंदीदा होता है।
यह साल का वह समय है जब सर्दियों की ठंडी ठंडी हवाएं बहुत से लोगों की सेहत खराब कर देती हैं। इसलिए इस मौसम में हेल्दी चीजें अपनी डाइट मे शामिल करनी बहुत आवश्यक हैं। ताकि आपकी इम्यूनिटी बढ़े। कुछ खाद्य पदार्थ जैसे अलसी दिखने में तो बहुत छोटे दिखते हैं परन्तु इनके स्वास्थ्य लाभ बहुत अधिक होते है। आप इन्हे बीज के रूप में या पाउडर के रूप में खा सकते हैं। पर यदि आप को यह चीजें कच्चे रूप में खानी पसंद नहीं हैं तो आप इनके लड्डू भी बना सकते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर लडू
ये हैं लड्डू जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी भर आता है। ये लड्डू स्वाद के अलावा पोषण देते हैं और ठंड से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। ठंड के मौसम के लिए अपने शरीर को तैयार करने के लिए, यहां दिए हैं उन तीन सुपर स्वादिष्ट और स्वस्थ लड्डू को बनाने की विधी दो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा देंगे।
उत्तरी भारत में लगभग हर घर में अलग अलग प्रकार के लड्डू बनाए जाते हैं। खास कर सर्दियों के मौसम में और इन्हे बनाने के लिए घी, गोंद, तिल, मेथी आदि का प्रयोग मुख्य रूप से होता है। यह लड्डू खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, साथ में यह लड्डू बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। यहां कुछ लड्डुओं की रेसिपी हैं जिन्हें खाने से आप को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। बल्कि यह न्यूट्रीशन से भी भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं लड्डू से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Laddu)
कौन से लड्डू है इम्यूनिटी के लिए सबसे बेस्ट
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने व इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग अलसी, तिल, गोंद आदि के लड्डू खाते हैं। मगर इन्हें बनाने में काफी समय लग जाते हैं। ऐसे में अाज हम आपके लिए खजूर के लड्डूओं की रेसिपी लेकर आए हैं। ये मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करेगी। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…
1. आटे व गोंद के लड्डू
आटे और गोंद के लड्डू आज से नहीं बल्कि प्राचीन समय से बनते आ रहे हैं। जो बहुत स्वादिष्ट है और हमारे शरीर को पर्याप्त कैलोरीज़ देने में मदद करते हैैं। गोंद पानी में घुलनशील होता है इसलिए यह बाकी की सभी सामग्री में बड़ी आसानी से मिल जाता है। यह गोंद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि यह हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है, और ऊर्जा देता है। यही नहीं इससे हमारा स्टैमिना भी बढ़ाता है। इन लड्डुओं को स्तनपान कराने वाली मांओं के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इनसे वे खोई हुई ऊर्जा को बहुत जल्दी प्राप्त कर सकती हैं।
सामग्री :
- गेहूं का आटा 1-1/4 कप
- बूरा 1-1/4 कप
- घी 1 कप
- गोंद 1/4
- बादाम 10-12
- 3 टी स्पून खरबूजे के बीज
- ¼ छोटी चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि
- गोंद को बारीक टुकड़ों में तोड़ें और बादाम के छोटे छोटे टुकड़े करें।
- आधे से ज्यादा घी को कढ़ाई मे गर्म करें व इसमें गोंद को तलें।
- यदि गोंद हाथ से दबाने पर चूरा हो जाती है तो इसका मतलब वह अच्छी तरह से सिक गई है ।
- सिकने के बाद सारे गोंद को एक बर्तन में निकाल लें।
- बचे हुए घी में आटा डाल कर उसे भून लें। जब वह हल्का ब्राउन हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें।
- अब इस गर्म कढ़ाई मे बीज डाल कर उन्हें लगातार चलायें।
- इसमें थोड़ा घी भी डालें।
- इनके ऊपर कोई बर्तन ढंक दें ताकि बीज उछलें नहीं।
- इसमें बादाम व इलायची पाउडर मिला दें।
- गोंद को ठंडा होने के बाद इसे बेलन कि सहायता से बारीक कूट लीजिए और बाकी सभी चीजों को भी अब इस के अंदर मिला दें।
- अब बूरा मिलायें और फिर अपने हाथों पर थोड़ा थोड़ा घी लगा कर इनके लड्डू बनाएं।
2. बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू : बेसन के लड्डू भारत में बहुत ही लोकप्रिय हैं। इन्हें आप किसी त्योहार या फिर शुभ अवसर भी बना सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद ही आसान है। देसी घी और बेसन को भूनकर अपने घर बनाएं लजीजदार बेसन के लड्डू। इनमें आप चाहे तो बादाम भी डाल सकते हैं। इसे त्योहार के सीजन में खुद बेसन के लड्डू बनाकर अपने घरवालों और देस्तों को सरप्राइज दें।
सामग्री :
- बेसन – 500 ग्राम
- क्लेरिफाइड बटर- 500 ग्राम
- बादाम – 100 ग्राम
- पिस्ता – 100 ग्राम
- मगज- 100 ग्राम
- गोंद- 100 ग्राम
- डेमेरारा चीनी – 250 ग्राम
- करारा- 250 ग्राम
- हरी इलायची पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि
- पैन में घी गर्म करके उसमें बेसन डालकर ब्राउन होने तक भून लें।
- एक दूसरे पैन में घी गर्म करें और उसमें काजू, बादाम, गोंद, मगज और पिस्ता भुनें।
- भुने हुए बेसन में भूने हुए मेवे और गोंद डाल दीजिए।
- इसमें चीनी, करारा और हरी इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे बांधकर लड्डू का आकार दें।
HomePage | यहाँ क्लिक करे |