PM Kisan Samamn Nidhi Ka Paisa Nhi Mila: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आर्थिक सहायता योजना है जिसका लाभ देश भर के सीमांत किसानों को प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से देश के सभी राज्यों के करोड़ों किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो कि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है।
इस प्रकार से अब तक किसानों के लिए 13 किस्तें भेजी जा चुकी हैं। लेकिन कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें अब तक यह राशि प्राप्त नहीं हो पाई है। इसका समाधान एवं पूरा विवरण इस लेख के माध्यम से आप सभी तक पहुंचाया जा रहा है |
यह भी पढे : EWS छात्रवृत्ति योजना 2023 : इस योजना के तहत छात्रों को प्रति माह छात्रवृत्ति के रूप मे मिलेंगे 100 रुपये |
PM Kisan Samamn Nidhi Ka Paisa Nhi Mila
जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि हमारे देश में अधिकतर आबादी कृषि करते हुए अपना जीवन यापन कर रही है। लेकिन कृषि कार्यों में अधिक खर्च होने के कारण किसानों के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करना मुश्किल होता है। जो कि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इस प्रकार से किसानों के लिए 2000 रुपए की सहायता राशि प्रत्येक 4 माह के अंतराल पर भेजी जाती है। इस प्रकार से किसान अब तक सहायता राशि लेते आ रहे हैं। लेकिन कुछ किसानों के लिए यह सहायता राशि प्राप्त नहीं हो पाई है। उनके लिए आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से इससे जुड़ा विवरण प्राप्त होगा।
Overview
लेख का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा नहीं मिला |
मंत्रालय का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
योजना | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
योग्यता | देश के सभी किसान |
किस्त की राशि | 2000रु. (प्रतिवर्ष 6000 रु) |
आर्टिकल श्रेणी | सम्मान निधि योजना सहायता राशि |
लाभार्थी | देशभर के सीमांत किसान |
साल | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
PM किसान का पैसा नहीं मिला तो क्या करे
भारत में करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं और उनके लिए भारत सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाती है। देश भर के करोड़ों किसानों के लिए इस योजना के माध्यम से सहायता राशि लगातार भेजी जा रही है और किसान यह राशि प्राप्त कर पा रहे हैं। हाल ही में रिलीज की गई किस्त प्राप्त नहीं हो पाई है। उन सभी के लिए बता दें, कि आपके लिए सर्वप्रथम तो आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से बेनिफिशियरी स्थिति जांचनी होगी अथवा आप सहायता नंबर के माध्यम से यह विवरण चेक कर सकते हैं।
PM किसान लिस्ट मे अपना नाम कैसे चेक करे?
यदि आपका बैंक खाता पैसा नहीं दिखा रहा है, तो आपके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी स्थिति जांचने होगी जिसके माध्यम से आप बैंक की स्थिति चेक करते हुए अपनी प्राप्त राशि का विवरण देख सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दी गई इस प्रक्रिया का पालन करें–
- सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज प्रदर्शित होगा जहां पर आप कई विकल्प देख सकते हैं।
- यहां पर आपके लिए फार्मर कॉर्नर के नीचे बेनिफिशियरीस्टेटस विकल्प का चुनाव करना होगा।
- नया लॉगइन पेज प्रदर्शित होगा, जिसमें आप आधार नंबर अथवा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब आप सवमिट पर क्लिक करें।
- पीएम किसान योजना बेनिफिशियरी स्थिति उपलब्ध हो जाएगी, जहां पर आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।
यह भी पढे : GAIL GAS भर्ती 2023 : विभिन्न पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, रु. 40,000 से शुरू वेतन |
PM किसान योजना हेल्पलाइन नंबर
किसानों के लिए आधिकारिक पोर्टल के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया है, जिसकी सहायता से आप सभी अपनी पीएम किसान योजना की बैंक खाता स्थिति विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करना होगा – 011–23381092
महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |
HomePage | यहाँ क्लिक करे |