नमस्कार दोस्तों स्वागत करता हूं मैं आप सभी को अपने इस आर्टिकल में जैसा कि आप सभी को बता दें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए नई नई योजना को आरंभ किया जाता है जिससे कि महिलाओं की स्थिति में सुधार लाया जा सके इसी तरह राजस्थान सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए एक नई योजना को आरंभ किया गया है इस योजना का नाम मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023 हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य के तलाकशुदा विधवा और निराश्रित महिलाओं को पेंशन दिया जाएगा इस पेंशन योजना में सहायता राशि राजस्थान सरकार के द्वारा आयु वर्ग के अनुसार महिलाओं को अलग-अलग रूप से दिया जाता है जिससे कि राज्य की एकल महिला इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से मदद प्राप्त कर सके और अपने घर का खर्चा उठा सके अगर आप भी मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर दें जिससे आप सभी यह जान सकते हैं कि Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana क्या है?, इसके लाभ क्या है इस योजना का उद्देश्य क्या है आवेदन करने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए आवेदन की प्रक्रिया क्या है इत्यादि सभी जानकारी आप सभी हमारे इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं जिससे आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने में सक्षम हो सकते और लाभ उठा सकते हैं।
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023
राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023 को आरंभ किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा सभी तलाकशुदा विधवा या प्रवक्ता महिलाओं को प्रति महीने आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन राशि दिया जाएगा। Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के माध्यम से सभी महिलाओं को सरकार के द्वारा ₹500 से ₹1500 तक की पेंशन राशि दिया जाएगा यार धनराशि अलग-अलग आयु की महिलाओं को अलग-अलग तरीके से दिया जाएगा पेंशन राशि का लाभ उठाने के लिए सभी महिलाओं को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं क्योंकि इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार की तरह पेंशन की राशि जो भी पात्र महिलाएं उन सभी के बैंक के खाते में हर महीने हस्तांतरित कर दी जाएगी एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा इस योजना को संचालित किया जाता है इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को 18 वर्ष से अधिक आयु क्या महिला ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर लाभ उठा सकती है।
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023 – विवरण
योजना का नाम | एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023 |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
उद्देश्य | राज्य की सभी तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान करना |
लाभ राशि | 500 रुपए से 1500 रुपए प्रतिमाह |
राज्य | राजस्थान |
यह भी पढे : MPPGCL भर्ती 2023: विभिन्न पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, रु. 32,800 से शुरू वेतन |
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य है कि जितने भी विधवा तलाकशुदा या परित्याग महिला है उन सभी को जीवन यापन करने में बहुत ही ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इन सभी महिलाओं के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को आरंभ किया गया जिससे कि उन सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त कर सके और उन सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन राशि दिया जाएगा जिससे कि बिना किसी समस्या के केवल महिला अपना जीवन यापन कर सके और आज सभी यह जानते हैं कि विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को अपना जीवन यापन करना कितना कठिन होता है और उनके जीवन में बहुत सी समस्याएं आती है उन सभी का सामना करना पड़ता ऐसी महिलाओं को सहायता देने के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को आरंभ किया गया है इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा जितने भी पात्र महिला एवं सभी के बैंक खाते में हर महीने ₹500 से लेकर ₹1500 तक उनके खाते में पैसे भेजे जाएंगे।
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ एवं विशेषताए
- मुख्यमंत्री का नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत राजस्थान की सभी एकल महिलाओं को यानी कि विधवा तलाकशुदा परित्यक्ता यानी निराश्रित महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 500 से लेकर 1500 रुपए तक की आर्थिक सहायता पेंशन राशि के रूप में प्रदान की जाती है।
- इस योजना के माध्यम से पेंशन राशि का लाभ सभी जाति, धर्म आदि एकल महिलाओं को प्रदान किया जाता है।
- राजस्थान सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है।
- सरकार द्वारा कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा कर इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि इस योजना का लाभ राजस्थान सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में पेंशन राशि को ट्रांसफर कर दिया जाता है।
- राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शुरू किया गया है।
- किसी भी उम्र की महिला इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- आवेदन करने हेतु कोई आयु सीमा निर्धारित नही की गई है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य की एकल महिलाएं बिना किसी आर्थिक समस्या के अपना जीवन यापन कर सकेगी।
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए केवल राज्य की महिला ही पात्र मानी जाएगी।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- राज्य की तलाकशुदा विधवा और निराश्रित महिला योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए पात्र मानी जाएगी।
- सरकारी कर्मचारी की विधवा या तलाकशुदा महिला को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- अन्य विधवा पेंशन योजना का लाभ ले रही महिला इस योजना के पात्र नहीं मानी जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज
- महिला का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जन आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- विधवा सर्टिफिकेट
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- तलाक प्रमाण पत्र
यह भी पढे : NIC भर्ती 2023: 598 विभिन्न पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, रु. 35,400 से शुरू वेतन |
आवेदन कैसे करे
अगर आप मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको हमारे दिए गए सभी तरीके को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा इसके बाद ही आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने में सक्षम हो सकते हैं:-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
- इस के होम पेज पर आपको आवेदन करें कि ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस अवसर पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपका आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- इसके बाद आपको सबमिट का ऑप्शन दिखाई देगा आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर सबमिट कर सकते हैं।
- आवेदन सत्यापित हो जाने के बाद आपको इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
- इस प्रकार से आप सफलतापूर्वक एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑफिशियल वेबसाइट | Click Here |
HomePage | Click Here |